♻️ अब घर बैठे मात्र 5 मिनट में फ्री में बनाएं अपना अर्जेंट पैन कार्ड👉 अर्जेंट पैन कार्ड बनाने […]
पैन कार्ड एक ऐसा अहम दस्तावेज है जो देश के हर नागरिक के पास होना चाहिए। केंद्र सरकार ने पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है। अब आप अपना पैन कार्ड महज 10 मिनट में बना सकते हैं। पैन कार्ड के लिए किसी तरह की फीस या चार्ज नहीं देने होते हैं।
पैन कार्ड की जरूरत अक्सर हमें पढ़ती रहती है। लेकिन पैन कार्ड बनाने के लिए लोग इधर-उधर विभागों में चक्कर लगाते रहते हैं। आज की इस पोस्ट में, हम आपको बताएंगे कि पैन कार्ड आप बिना किसी विभाग में चक्कर लगाए घर बैठे सिर्फ 15 मिनट में बना सकते हैं।
पैन कार्ड बनाने के लिए आपको आधार कार्ड और उसमें रजिस्टर मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी। वर्चुअल पैन कार्ड आपको इंस्टेंट फ्री में मिल जाएगा, और यदि आप उसको प्रिंट करके घर मंगवाना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।
पैन कार्ड बनाने के लिए आपको ₹107 का भुगतान करना होता है, और उसके बाद पैन कार्ड आपके दिए गए पते पर डाक द्वारा भेजा जाता है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इंडिया के नये नियम के तहत आप इनकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर मात्र 15 मिनट में पैन कार्ड बना सकते हैं और उसे डाउनलोड करके उसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
ई-पैन कार्ड (e-PAN Card) क्या है?
ई-पैन कार्ड भारत के आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाने वाला एक परमानेंटली नंबर होता है जिसका उपयोग आप ओरिजिनल पैन कार्ड की तरह बैंक खाता खुलवाने, टैक्स भरने, ऑनलाइन आवेदन करने आदि में कर सकते हैं।
पैन कार्ड का उपयोग भारत में सरकार को टैक्स पे करने के लिए किया जाता है। e-pan कार्ड ओरिजिनल पैन कार्ड की तरह मान्य होता है। पैन कार्ड 50,000 से जायदा की ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए जरुरी होता है। पैन कार्ड पर एक 10 अंकीय संख्या होती है जैसे की “ABCDE1234A” जो की आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है।
पैन नंबर कभी भी नहीं बदलता है। पैन कार्ड का उपयोग बैंक में किए जाने वाले ट्रांजैक्शन को ट्रैक करने के लिए भी किया जाता है।
पैन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया नीचे दी हुई है:
1. सबसे पहले इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है: https://incometax.gov.in/
2. फिर इस वेबसाइट के बाएं ओर में “Instant E-PAN” का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करना है।
3. फिर आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे, इसमें से आपको “Get New E-PAN” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
4. अब आपको Form में आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालना है।
5. कैप्चा में आपको जैसा दिख रहा है वैसा सेम डालना है या जो पूछता है वो डालना है।
6. डालने के बाद, I Confirm पर क्लिक करके Generate Aadhaar OTP बटन पर क्लिक करना है।
7. अब आप के आधार कार्ड से रजिस्टर मोबाइल पर ओटीपी आएगा, उस OTP को बॉक्स में डालकर Validate Aadhar OTP & Continue ऑप्शन पर क्लिक करना है।
8. वेरिफाई होते ही व्यक्ति का सभी डिटेल्स खुल जायेगा, जो उसके आधार में होगा।
9. आपको सब कुछ ठीक से चेक कर लेना है और नीचे Accept That बटन पर टीक करके आपको उसके निचे बने Submit PAN Request बटन पर क्लिक करना है।
10. फिर अगले पेज में थैंक्स मैसेज के साथ Acknowledgment number दिखेगा।
11. आपको यह Number कही लिख कर रख लेना है।
12. 15 मिनट के बाद जब Check Status पर क्लिक कीजियेगा तब तक आपका PAN Card बन गया होगा।
13. अब आपको इसे डाउनलोड करना है।
14. Check Status पर Click करते ही आपके सामने PAN Card Download पेज खुल जायेगा।
15. यहाँ आपको अपना आधार नंबर डालना होगा और कैप्चा कॉड भरकर Submit बटन पर Click करना है।
16. Submit पर क्लिक करते ही फिर से आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP जायेगा।
17. जिस रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी गया है वहां से देखकर बॉक्स में डालकर फिर से Submit बटन पर क्लिक करना है।
18. अब आपके सामने Download PAN का एक बटन आ जायेगा, अपना PAN Card Download कर लेना है।
पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें: https://incometax.gov.in/portal/itd/pan/newpan.html
फ्री में अपना पैन कार्ड बनाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://incometax.gov.in/portal/itd/pan/newpan.html
