🔥 RPSC RAS भर्ती भर्ती , आवेदन 03 जुलाई 2026 तक 👇

Govt Job, Latest News

RPSC RAS Recruitment 2026 : राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) भर्ती का 607 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी , यहां से देखें संपूर्ण जानकारी


राजस्थान में नई RAS भर्ती का इंतजार कर रहे सभी कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है , राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। यह परीक्षा राज्य की प्रतिष्ठित प्रशासनिक और अधीनस्थ सेवाओं में कुल 607 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें 192 पद राज्य सेवाओं के लिए और 415 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए रखे गए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होकर 3 जुलाई 2026 तक चलेगी। आप यदि इस भर्ती के लिए योग्य है तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते है जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

यह भी देखें >>> RPSC RAS Prelims Exam Syllabus 2026 : राजस्थान RAS भर्ती के लिए प्री एग्जाम का विस्तृत सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी , यहां से डाउनलोड करें pdf


RPSC RAS Recruitment 2026 1024x576
RPSC RAS Recruitment 2026

Rajasthan RAS Recruitment 2026 Overview

Organisation Rajasthan Public Service Commission (RPSC)
Post Name State Service & Subordinate Posts
Vacancies 607
Mode of Application Online
Notification Release Date 27 May 2026
Registration Dates 4 June – 3 July 2026
Salary 15600 to 39100 with Grade Pay 5400 (L14)
Selection Process Prelims,Mains,Interview
Job Location Rajasthan
Official Website www.rpsc.rajasthan.gov.in

Rajasthan RAS Recruitment 2026 Latest News

राजस्थान में नई RAS भर्ती का इंतजार कर रहे सभी कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है , RPSC ने 27 मई को ऑफिशियल वेबसाइट पर RAS के 607 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 4 जून से 3 जुलाई तक आवेदन कर सकते है । राजस्थान RAS भर्ती 2026 से रिलेटेड सभी जानकारी जैसे आयु सीमा, आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आवेदन करने का लिंक, नोटिफिकेशन को डाउनलोड करने का लिंक आदि जानकारी इस पोस्ट में उपलब्ध है। राजस्थान RAS भर्ती 2026 में आवेदन नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से किए जा सकते हैं।

Rajasthan RAS Recruitment 2026 Vacancy Details

यह भर्ती राज्य की प्रतिष्ठित प्रशासनिक और अधीनस्थ सेवाओं में कुल 607 पदों पर की जा रही है । जिसमें 192 पद राज्य सेवाओं के लिए और 415 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए रखे गए हैं। विस्तृत पदों का विवरण इस प्रकार है –


राज्य सेवाएं: कुल 192 पद

क्र.सं. सेवा का नाम कुल पद
1 राजस्थान प्रशासनिक सेवा 57
2 राजस्थान पुलिस सेवा 26
3 राजस्थान लेखा सेवा 36
4 राजस्थान सहकारी सेवा 06
5 राजस्थान नियोजन सेवा 03
6 राजस्थान कारागार सेवा 05
7 राजस्थान उद्योग सेवा 12
8 राजस्थान राज्य बीमा सेवा 11
9 राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा 0
10 राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा 01
11 राजस्थान पर्यटन सेवा 06
12 राजस्थान परिवहन सेवा 10
13 राजस्थान समेकित बाल विकास सेवा 01
14 राजस्थान देवस्थान सेवा 01
15 राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा 06
16 राजस्थान महिला विकास सेवा 04
17 राजस्थान श्रम कल्याण सेवा 02
18 राजस्थान आबकारी (सामान्य शाखा) सेवा 01
19 राजस्थान आबकारी (Preventive Force) सेवा 0
20 राजस्थान अल्प संख्यक मामलात सेवा 02
21 राजस्थान राज्य कृषि विपणन सेवा (विपणन अधिकारी) 02
कुल 192

अधीनस्थ सेवाएं: कुल 415 पद

क्र.सं. सेवा का नाम कुल पद
1 राजस्थान देवस्थान अधीनस्थ सेवा (NSA) 06
2 राजस्थान देवस्थान अधीनस्थ सेवा (SA) 0
3 राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा (NSA) 109
4 राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा (SA) 04
5 राजस्थान तहसीलदार सेवा (NSA) 136
6 राजस्थान तहसीलदार सेवा (SA) 12
7 राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (NSA) 11
8 राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (SA) 08
9 राजस्थान नियोजन अधीनस्थ सेवा 20
10 राजस्थान उद्योग अधीनस्थ सेवा 05
11 राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा (NSA) 0
12 राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा (SA) 0
13 राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (NSA) 17
14 राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (SA) 02
15 राजस्थान समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा (NSA) 08
16 राजस्थान समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा (SA) 06
17 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) (NSA) 02
18 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) (SA) 01
19 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) (NSA) 20
20 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) (SA) 02
21 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी) (NSA) 05
22 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी) (SA) 0
23 राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (NSA) 34
24 राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (SA) 01
25 राजस्थान अल्प संख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा (Programme Officer) 0
26 राजस्थान अधीनस्थ सेवा “राज्य कृषि विपणन विभाग अनुभाग” (कनिष्ठ विपणन अधिकारी) 06
कुल 415

RPSC RAS Recruitment 2026 Application Fee

राजस्थान सरकार के नियमानुसार अब अभ्यर्थियों को केवल एक बार ही रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होता है । यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कर रखा है तो आपको अपने वर्ग के अनुसार इस प्रकार से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा –

  • सामान्य (अनारक्षित) / क्रीमीलेयर श्रेणी के OBC/MBC: ₹600/-
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/नॉन-क्रीमीलेयर OBC/MBC/EWS/सहरिया): ₹400/-
  • दिव्यांगजन (PH): ₹400/-

RPSC RAS Recruitment 2026 Age Limit

राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए । आयु की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी । यदि आप आयु की गणना करना चाहते है तो हमारे Age Calculator का उपयोग कर सकते है । आरक्षित वर्गों को आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी जिसकी विस्तृत जानकारी आप सभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

RPSC RAS Recruitment 2026 Education Qualification

राजस्थान RAS भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक डिग्री है। वे अभ्यर्थी जो अपनी स्नातक परीक्षा के अंतिम वर्ष में हैं या सम्मिलित हो रहे हैं, वे भी आवेदन के पात्र हैं, लेकिन उन्हें मुख्य परीक्षा से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता पूर्ण होने का प्रमाण देना होगा।

RPSC RAS 2026 Selection Process

  • Preliminary Exam
  • Mains Exam
  • Interview/Personality Test

RPSC RAS Prelims Exam Pattern 2026

  • प्रारंभिक परीक्षा Objective type प्रकार की होगी।
  • इसमें General Knowledge & General Science से संबंधित एक प्रश्न-पत्र होगा।
  • यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • यह परीक्षा केवल एक Screening test है। इसमें उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों के अंक मुख्य परीक्षा की अंतिम मेरिट सूची बनाने में नहीं जोड़े जाएंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच विकल्प (1, 2, 3, 4, 5) दिए गए होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एक विकल्प भरना अनिवार्य है।
  • यदि आप कोई प्रश्न हल नहीं करना चाहते हैं, तो आपको पांचवां विकल्प (सर्कल 5) गहरा करना होगा।
  • यदि कोई भी विकल्प गहरा नहीं किया जाता है, तो उस प्रश्न के अंकों का 1/3 भाग काट लिया जाएगा।
  • यदि कोई अभ्यर्थी 10% से अधिक प्रश्नों में कोई भी गोला गहरा नहीं करता है, तो उसे Disqualified घोषित कर दिया जाएगा।
  • प्रश्न-पत्र हल करने के बाद, यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपने प्रत्येक प्रश्न के लिए एक विकल्प भरा है, निर्धारित समय के अतिरिक्त 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
Subject No. of Questions Marks Duration
General Knowledge & General Science 150 200 3 Hours

RPSC RAS Mains Exam Pattern 2026

  • इसमें संक्षिप्त, मध्यम, लंबे उत्तर और वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे।
  • मुख्य परीक्षा में कुल चार प्रश्न-पत्र होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न-पत्र को हल करने के लिए 3 घंटे का समय निर्धारित है।
  • Interview में शामिल होने के लिए, अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न-पत्र में न्यूनतम 10% अंक और सभी प्रश्न-पत्रों के कुल अंकों का न्यूनतम 15% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • लिखित परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को 100 अंकों के Interview के लिए बुलाया जाएगा।
  • सभी प्रश्न-पत्रों के उत्तर या तो हिंदी में या अंग्रेजी में देने होंगे, लेकिन किसी एक प्रश्न-पत्र को आंशिक रूप से हिंदी और आंशिक रूप से अंग्रेजी में लिखने की अनुमति नहीं है ।
RPSC RAS Mains Paper Total Marks Total Time
Paper-1: General Studies-I 200 marks 3 hours
Paper-2: General Studies-II 200 marks 3 hours
Paper-3: General Studies-III 200 marks 3 hours
Paper-4: General Hindi and General English 200 marks 3 hours
Total 800 MARKS

How to Apply Online RPSC RAS Recruitment 2026

राजस्थान RAS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं वह आवेदन प्रक्रिया को जानना चाहते हैं उनको बता दें कि राजस्थान RAS भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए संपूर्ण प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप दी हुई है अभी अभी इन स्टेप्स को फॉलो करके राजस्थान RAS भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।

  1. सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in पर जाए ।
  2. ​SSO पोर्टल में Login करके ‘Recruitment Portal’ का चयन करे ।
  3. फिर RPSC RAS Recruitment 2026 का चयन करे ।
  4. ​यदि पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो अपने आधार कार्ड या जन आधार कार्ड के माध्यम से One Time Registration (OTR) प्रक्रिया पूरी करें।
  5. ​OTR करते समय अपनी लाइव फोटो, नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि और लिंग सावधानीपूर्वक जांच लें, क्योंकि इसमें बाद में सीधे बदलाव संभव नहीं होगा ।
  6. ​आवेदन पत्र को पूरी तरह भरने के बाद Preview देखें और सबमिट करके हार्ड कॉपी का प्रिंट आउट ले लें ।
Rajasthan RAS Recruitment 2026 Online Form Start 4 June 2026
Rajasthan RAS Recruitment 2026 Online Form End 3 July 2026
Apply Online Click Here
Official Notification Click Here
RPSC RAS Pre Syllabus Pdf Click Here
RPSC RAS Mains Syllabus Pdf Click Here
Official Website Click Here

Rajasthan Administrative Service, Rajasthan Competitive Exams., Rajasthan Govt Jobs, Rajasthan Public Service Commission, Rajasthan State Services Exam, RAS Eligibility Criteria, RAS Exam 2026, RAS Exam Pattern, RAS Prelims 2026, RAS Syllabus 2026, RPSC Notification 2026, RPSC Online Application, RPSC RAS 2026, RPSC Recruitment 2026, RPSC Updates
Scroll to Top