एक और मौका, अन्तिम तिथि बढा दी गई है ✅एवीएनएल ने 1213 पदों पर 10वीं पास के लिए भर्ती का नोटिफ

Govt Job, Latest News

AVNL Recruitment 2026

आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने विभिन्न Executive और Non-Executive के पदों पर कुल 1213 पदों आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे) से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे) तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट avnl.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं ।

आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) भर्ती 2026 में जूनियर तकनीशियन और प्रबंधन स्तर के पदों में जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, और डिप्टी मैनेजर के पद शामिल है । इनके अतिरिक्त, वरिष्ठ पदों के रूप में सीनियर मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, एडिशनल जनरल मैनेजर और कंसल्टेंट (फाइनेंस व ऑडिट जैसे क्षेत्रों में) के पद भी भर्ती के में शामिल है ।

AVNL Recruitment 2026
AVNL Recruitment 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करें। AVNL Recruitment 2026 से रिलेटेड संपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगी , आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिसियल नोटिफिकेशन को अवश्य देखें।

AVNL Vacancies 2026

Post Name Total Vacancies
Non-Executive (Junior Technician) 1005
Executive (Manager-level and Other Posts) 208
Total 1213

Armoured Vehicles Nigam Limited Recruitment 2026 Application Fee

आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड भर्ती 2026 में आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए अलग – अलग रखा गया है । जो इस प्रकार है –

  • General / OBC / EWS = ₹300
  • SC / ST = ₹0
  • PwBD = ₹0
  • Ex-Servicemen = ₹0
  • Female = ₹0

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI) से किया जाना है।

AVNL Recruitment 2026 Age Limit Details

जूनियर तकनीशियन, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है । इसके अलावा, सीनियर मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, एडिशनल जनरल मैनेजर और कंसल्टेंट पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा सभी छूटों को मिलाकर 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी। विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा का निर्धारण ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि के अनुसार किया जाएगा। आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा संबंधित विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है।

  • Junior Technician = अधिकतम 30 वर्ष
  • Junior Manager = अधिकतम 30 वर्ष
  • Assistant Manager = अधिकतम 30 वर्ष
  • Deputy Manager = अधिकतम 30 वर्ष
  • Senior Manager = 65 वर्ष से कम
  • Deputy General Manager = 65 वर्ष से कम
  • Additional General Manager = 65 वर्ष से कम
  • Consultant = 65 वर्ष से कम

Armoured Vehicles Nigam Limited Recruitment 2026 Educational Qualification

आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता सभी पदों के लिए अलग – अलग रखी गई है । जूनियर तकनीशियन पदों के लिए उम्मीदवार का संबंधित ट्रेड में NCVT द्वारा जारी NTC/NAC प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। मैनेजर स्तर के पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय (जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल आदि) में B.E./B.Tech या संबंधित क्षेत्र में डिग्री/MBA/PG डिप्लोमा होना आवश्यक है। कंसल्टेंट और अन्य वरिष्ठ पदों के लिए विशिष्ट कार्य अनुभव और संबंधित व्यावसायिक योग्यता (जैसे चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी) की मांग की गई है। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता की जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

Armoured Vehicles Nigam Limited Recruitment 2026 Selection Process

आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) पर आधारित है। जूनियर तकनीशियन पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद ट्रेड टेस्ट होगा, जबकि जूनियर, असिस्टेंट और डिप्टी मैनेजर के लिए लिखित परीक्षा के बाद Interview आयोजित किया जाएगा। सीनियर मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, एडिशनल जनरल मैनेजर और कंसल्टेंट पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, इनका चयन उनके अनुभव, विशेषज्ञता, प्रस्तुति और Interview के माध्यम से किया जाएगा।

  • Computer Based Test (CBT)
  • Trade Test (Junior Technician)
  • Interview (Manager Level Posts)
  • Document Verification
  • Medical Examination

AVNL Recruitment 2026 Exam Pattern

  • यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
  • प्रश्नपत्र में 100 बहुविकल्पीय (Objective-Multiple-Choice) प्रश्न होंगे।
  • कुल 100 अंक निर्धारित हैं।
  • पूरी परीक्षा को पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
Part Subjects No. of Questions Marks Duration
Part A General Awareness 10 10 2 Hours
General English 10 10
Quantitative Aptitude 10 10
Reasoning Ability 10 10
Computer Aptitude 10 10
Part B (Junior Technician) Questions from the NCVT syllabus of the relevant trade 50 50
Part B (Junior/Assistant/Deputy Manager) Questions from the relevant engineering/discipline 50 50
Total 100 Questions 100

How To Apply For Armoured Vehicles Nigam Limited Recruitment 2026

आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड भर्ती 2026 में जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते है वे नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://avnl.co.in पर जाएं जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
  • फिर होम पेज पर ‘Careers’ टैब पर क्लिक करें।
  • ​’Register’ पर जाएं, पूछी गई सभी जानकारी भरें और OTP के माध्यम से पंजीकरण पूरा करें।
  • ​पंजीकरण के बाद प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके ‘Go to Application’ पर क्लिक करें।
  • ​आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
  • ​फॉर्म जमा करने से पहले उसका Preview करें और फिर सबमिट करें।
  • ​अंत में, ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें।
AVNL Recruitment 2026 Form Start 11 July 2026
Armoured Vehicles Nigam Limited Recruitment 2026 Last Date 31 July 2026
Apply Online Click Here
Official Notification Click Here
Official Website https://avnl.co.in/
Scroll to Top